कोटा: नकाबपोश बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों के शीशे फोड़े, उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों पर पत्थर फेंककर कई शीशे तोड़ दिए। घटना रात करीब 1 बजे की है।
गाड़ी मालिक कन्हैया पारेता ने बताया कि आवाज सुनकर वे बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
सुबह पीड़ित ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Ladpura, Kota | Jul 23, 2026