मढ़ौरा: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय असोईयां में विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रखंड के उत्क्रमीत उच्च माध्यमिक विधालय असोईयां में मेधावी विद्यार्थियों को विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधालय की प्राचार्य डॉक्टर निशी कुमार ने विधायक का स्वागत किया और सभी अतिथियों ने मिलकर सोमवार की दोपहर बारह बजे दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया इस दौरान जिप सदस्य इलियास व आनंद राय आदि मौजूद रहे।