पीरटांड: पूर्व CM शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए पीरटांड़ के मरांग बुरु मांझी थान में पूजा-पाठ किया गया
पीरटांड़ स्थित आदिवासी धर्मस्थान मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में रविवार को 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिसोम गुरु शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ पूजा पाठ किया गया। बताया गया कि दिशाेम गुरु शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। उनकी स्वस्थ के लिए मरांग बुरु संस्थान और आदिवासी समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की।