पीरटांड: पीरटांड़ के पालगंज में ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से धूमधाम से निकली रथयात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
पीरटांड़ का एकमात्र ऐतिहासिक तथा अति प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पालगंज में शुक्रवार को 3 बजे खूब धूमधाम के साथ रथयात्रा महोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र स्वामी,तथा मैया सुभद्रा को रथ में बैठाकर रथयात्रा निकाली गई।इस रथ यात्रा में पालगंज सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।