पीरटांड: कुमहरलालो निवासी व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुमहरलालो गांव निवासी महेश रजक ने किसी बात से आहत होकर जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे शनिवार को 4 बजे गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महेश रजक का किसी व्यक्ति से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने यॉर्कर 505 नामक कीटनाशक दवा पी ली।