दारू: झुमरा चौक पर एनएच-522 बना 'तालाब'; हर गुरुवार को बकरा मंडी में आफत, हजारों की आबादी जलजमाव से त्रस्त
झुमरा चौक पर एनएच-522 बना 'तालाब', हर गुरुवार को बकरा मंडी में आफत। हजारों की आबादी जलजमाव से त्रस्त, गिरिडीह-बोकारो मार्ग पर हादसों का खतरा; ग्रामीणों ने लगाई गुहार। करोडों की लागत से बना राष्ट्रीय राजमार्ग और बीच सड़क पर लबालब भरा गंदा पानी... यह नजारा है दारू प्रखंड के व्यस्ततम झुमरा चौक का, जहां जलजमाव के कारण सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है।