बाड़मेर: बाड़मेर-मुनाबाव ट्रेन अब पैसेंजर, 1 जून से किराया होगा आधा
Barmer, Barmer | May 28, 2026 बाड़मेर-मुनाबाव रेल खंड पर यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने बाड़मेर-मुनाबाव स्पेशल ट्रेन को 1 जून 2026 से सामान्य पैसेंजर ट्रेन का दर्जा दे दिया है, जिससे किराया आधा हो जाएगा। रेलवे ने आदेश जारी कर दिए। सुबह-शाम चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का 6 माह का ट्रायल 30 मई को पूरा हुआ।