सेन्हा: सेन्हा में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, एकलव्य विद्यालय व थाना परिसर में 236 लोगों की हुई जांच।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देश तथा सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप के मार्गदर्शन में शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे सेन्हा प्रखंड के उगरा पंचायत स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं सेन्हा थाना परिसर में मलेरिया जांच शिविर आयोजित किया गया।