मुज़फ्फरनगर: थाना खालापार क्षेत्र के अब्बूपुरा में मकान में चोरी करने के लिए घुसे 2 चोरों को लोगों ने पीटा, पुलिस को किया सुपुर्द
थाना खालापार क्षेत्र के मोहल्ला अब्बुपुरा में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब दो चोर एक मकान में घुस गए जैसे वहां पर रहने वाले लोगों के द्वारा चोरों को देखा तो उनके द्वारा तुरंत ही शोर मचा दिया जहां पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों चोरों को पकड़ लिया जिनके साथ जमकर मारपीट की गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों चोरों को थाने ले गई।