31 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी 9 माह बाद गिरफ्तार, 10 हजार का था इनाम
उज्जैन/महिदपुर। महिदपुर पुलिस ने 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में करीब 9 माह से फरार चल रहे आरोपी शैतानसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर किसी और की जमीन दिखाकर दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में थाना महिदपुर में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
#Ujjain #MahidpurPolice #FraudCase #PoliceAction #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Aug 20, 2026