खूंटपानी: खूंटपानी के प्रसिद्ध दशहरा लोटा मेला का समापन, मांदर की थाप पर झूमे अतिथि
पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड में आयोजित प्रसिद्ध दशहरा लोटा मेला का समापन पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में पारंपरिक जिलिंग ताड़ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों की धुन पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक नृत्य कर मेले की रौनक बढ़ा दी। समापन समारोह में सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष स