वीरपुर प्रखंड की डीहपर पंचायत में 26 मई को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे पंचायत भवन में अधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह ने की।