अरनोद: अरनोद में जनगणना मकान सूचीकरण प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपन्न, शपथ ग्रहण के साथ हुआ समापन
अरनोद में भारत जनगणना आयोग एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में तहसील अरनोद एवं नगर पालिका अरनोद के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित जनगणना मकान सूचीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम बैच शपथ ग्रहण के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन उपखंड अरनोद के मॉडल स्कूल नागदेड़ा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को किया गया था।