दुधि: सालेनाग में 1 किमी सड़क कच्ची, बरसात में कीचड़ से परेशानी, ग्रामीणों ने पक्कीकरण की मांग की
बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा टोला (क) के सालेनाग गांव में सतनारायण के घर से पुल तक करीब एक किलोमीटर ग्रामीण सड़क आज भी कच्ची है। बरसात में यह रास्ता कीचड़-गड्ढों में बदल जाता है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। यह आदिवासी बहुल इलाका है। किसान, मजदूर, स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी रास्ते से गुजरते हैं।