खैरलांजी: ग्राम गर्रा बोड़ी और मुरझड़ के बीच संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, मारपीट की आशंका
थाना रामपायली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गर्रा बोड़ी एवं मुरझड़ के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार लगभग दोपहर 12 बजे बरामद किया गया है। मृतक एक “फैशन प्रो” वाहन के नीचे दबा हुआ पाया गया, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक तरुण पिता तापसिंह लिल्हारे के शरीर पर चोट के निशान पाए ज