महाराजगंज: पुल निर्माण की मांग को लेकर AIMIM ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक की ग्रामसभा सेमरहवां में पुल निर्माण की मांग को लेकर AIMIM ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क टूट जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं।