छतरपुर: छतरपुर रेलवे स्टेशन पर सेवानिवृत्त इंजीनियर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की
छतरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर अरुण कुमार अग्रवाल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अवसाद में थे। घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट जिला कलेक्टर को संबोधित है, जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी को ही इस कदम का कारण बताया व किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया