राजनगर: चंदनगर में केन नदी पुल की बदहाली का वीडियो वायरल, युवक ने जर्जर पुल पर आवाजाही को लेकर जिम्मेदारों से सवाल उठाए
चंदनगर क्षेत्र में केन नदी के पुल की बदहाली को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रविवार शाम करीब 4 बजे एक युवक ने पुल की स्थिति का वीडियो बनाकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। वीडियो में युवक पुल की हालत दिखाते हुए कहता नजर आ रहा है कि लंबे समय से पुल की स्थिति खराब है और यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी के साथ-साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है। युवक ने