सुपौल: बरूआरी में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया
Supaul, Supaul | Oct 3, 2025 सुपौल जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी वार्ड नंबर 3 में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुबोध शाह की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात लगभग ढाई बजे सुबोध शाह के पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि लक्ष्मी देवी की हत्या उसके देवर, सास और ससुर ने मिलकर कर दी है। सूचना मिलते