सुपौल: विजयदशमी पर्व पर सुपौल में निकली भव्य शोभायात्रा, रावण वध के साथ पर्व संपन्न
Supaul, Supaul | Oct 2, 2025 सुपौल | विजयदशमी के शुभ अवसर पर गुरुवार की शाम 4 बजे सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक, महावीर चौक, मल्लिक चौक होते हुए हुसैन चौक तक पहुँची। स्टेशन चौक पर शोभायात्रा का स्वागत विशेष अंदाज़ में किया गया, जहाँ जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई। वहीं हुसैन चौक पर मुस्