गढ़ी: गढ़ी-परतापुर में ताजियों का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, भारी पुलिस बल तैनात रहा
Garhi, Banswara | Jun 26, 2026 मोहर्रम के मौके पर गढ़ी और परतापुर में शुक्रवार ताजियों का जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया।शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।पूरे जुलूस की ड्रोन द्वारा निगरानी की गई।गढ़ी में जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर सदर बाजार,पीपली चौक से होता हुआ गुजरा। वहीं परतापुर में डोंगरी मोहल्ले जुलस निकला।