हथुआ: हथुआ टैक्सी स्टैंड की हाई मास्ट लाइट में दौड़ रहा करंट, बड़े हादसे की आशंका से दहशत में लोग
हथुआ बाजार स्थित टैक्सी स्टैंड में लगी हाई मास्ट लाइट के पूरे ढांचे में बिजली का करंट प्रवाहित होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाई मास्ट लाइट के पोल और अन्य लोहे के हिस्सों में करंट दौड़ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टैक्सी स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों, वाहन चालकों और आम लोगों की आवाजाही रहती है.