पन्ना: पन्ना के ऐतिहासिक बलदेव मंदिर में 56 भोग सजाए गए, अन्नकूट दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़
Panna, Panna | Nov 9, 2026 पन्ना के ऐतिहासिक बलदेव मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार भगवान बलदेव जी को 56 भोग अर्पित किया गया। वर्ष 1876 से चली आ रही इस परंपरा के तहत दीपावली के अगले दिन अन्नकूट के अलौकिक दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया और पूरी नगरी भक्तिमय माहौल से सराबोर रही।