बंदरा: रत्नमणियां गांव से बारात गए युवक की संदिग्ध मौत, दोस्त के दरवाजे पर शव रखकर किया हंगामा
मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के रत्नमणियां गांव में शव रखकर मृतक के परिजनों ने शुक्रवार शाम 4 बजे तक जमकर बवाल किया। मृतक के परिजन रत्नमणियां गांव के लक्ष्मण राम पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। मृतक का पहचान पीरापुर गांव के 40 वर्षीय कैलाश राय के रूप में हुई है।