चंदौली: नौबतपुर पुलिस पिकेट के पास पुलिस ने एक गौ तस्कर को किया गिरफ्तार, बोलेरो में बरामद हुए पांच राशि गोवंश
जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने मंगलवार शाम एक बोलेरो में पांच राशि गोवंशो को बरामद करते हुए एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तस्कर ने बताया कि गोवंशो को मिर्जापुर के जंगलों से इकट्ठा कर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे, जहां ऊंचे दामों में गोवंशो को बेचते थे। गौ तस्कर सुनील राम बिहार के कैमूर भभुआ जिला अंतर्गत तिवई का निवासी है।