चंदौली: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरवा गांव में पीडीए के तहत बैठक का आयोजन किया गया
चंदौली जनपद के मुगलसराय विधानसभा के पूरवा गांव में सोमवार शाम पीडीए के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सपा नेता दिलीप पासवान के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर सपा नेता पासवान ने कहा 2027 में पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक और अन्य सभी मिल-जुलकर सरकार बनाएंगे। बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर यह बैठक आयोजित की गई है।