चंदौली: विकास भवन के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक छात्रा को मारी टक्कर, छात्रा को आई गंभीर चोटें
सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा को गंभीर चोट आई है। चंदौली नगर पंचायत के किदवई नगर निवासी दिनेश के पुत्री रूबी 19 वर्ष रेवसा आईटीआई कॉलेज से पढ़कर साइकिल से अपने घर आ रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।