चंदौली: मथुरा में सांसद चंद्रशेखर रावण पर हुए हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा पत्र
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग है कि मथुरा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण पर हुए हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। वही पदाधिकारियों ने प्रदेश के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए तथा चंद्रशेखर की सुरक्षा बढ़ाने मांग की है।