चंदौली: बनौली कला गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत नाजुक
बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली कला गांव में पारिवारिक विवाद में सोमवार रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बनौली कला निवासी भोला 35 वर्ष ने पारिवारिक विवाद में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस दौरान घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। हालत बिगड़ता देख पड़ोसियों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।