कोंडागांव: कोण्डागांव नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, नगरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ किया उत्साहवर्धन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कोंडागांव में रविवार दोपहर 3 बजे एनसीसी मैदान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात नगर में निकाले गए पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस पथ संचलन ने एक बार फिर संघ की एकता और अनुशासन का परिचय दिया है।