कोंडागांव: कोंडागांव खुटडोबरा मार्ग पर ग्रामीणों का आक्रोश, स्वयं भर रहे गड्ढे, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
कोंडागांव जिले के खुटडोबरा मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। आवागमन प्रभावित होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता रोड बनाने का वादा करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। न तो सरपंच और न ही जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है।