कोंडागांव: 20 अक्टूबर को बहिगांव के केकती मैदान में ST, SC, OBC मूल निवासी समाज के जिला स्तरीय गायता जोहारनी में CM होंगे शामिल
जिले के ST,SC और OBC मूल निवासी समाज के द्वारा गायता जोहरनी आयोजन को लेकर रविवार की शाम 5 बजे फरसगांव के रेस्ट हाउस में बैठक की गई।जिसमे 20 अक्टूबर को बहिगाँव के केकती मैदान में जिला स्तरीय गायता जोहरनी कार्यक्रम रखा गया है।छग प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जोहरनी कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में गायता,पुजारी,पटेल का सम्मान किया जाएगा।