उचकागांव: उचकागांव में महिला हेल्प डेस्क ने पति-पत्नी के विवाद को सुलझाया, बांड भरवाया गया
उचकागांव महिला हेल्प डेस्क ने पति-पत्नी के रिश्ते में खाई को पाटते हुए फिर से एक दूसरे से मिलाकर थाने से विदा किया। बताया दे कि मनबोध परसौनी गांव के अमित कुमार ठाकुर का विवाह तीन साल पहले जमसड गांव की संध्या कुमारी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों का एक पुत्र भी है। परंतु आपसी विवाद इस कदर बढा कि विवाहिता पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।