बारां: नारेडा रोड पर बरडिया बालाजी क्षेत्र में सुबह 5:30 बजे गुल हुई बिजली, 10:30 बजे के करीब आई, लोग गर्मी से रहे परेशान
Baran, Baran | Apr 9, 2025 शहर के नारेडा रोड पर बरडिया बालाजी क्षेत्र में बुधवार को सुबह साढे 5 बजे गुल हुई बिजली साढे 10 बजे तक सुचारू नहीं हुई। जब इस संबंध में बिजली विभाग के हेल्प नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया। ना हीं किसी माध्यम से बिजली कटौती की कोई सूचना दी गई। उधर कोटा रोड गुरूद्वारे के सामने वाली कॉलोनी में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक बिजली गुल रही।