बारां: स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवा समिति ने कोटा रोड पर शोभायात्रा का स्वागत किया, जिला कलेक्टर ने पायरो चलाई
Baran, Baran | Apr 9, 2025 जिला स्थापना दिवस पर प्यारेराम जी के मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कोटा रोड पर पहुँचने पर समिति परिवार द्वारा मोती की माला पहनाकर स्वागत किया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर व छबडा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा पायरो चलाकर ख़ुशी मनाई। समिति सदस्यों द्वारा छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, बारां विधायक राधेश्याम बैरवा का साफा बांधकर आदर सत्कार किया गया।