दतिया नगर: असनई के रामलला मंदिर के पास भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा को कुशवाहा समाज ने दी श्रद्धांजलि, ज़िला अध्यक्ष शामिल
असनई के रामलला मंदिर के पास भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा को कुशवाहा समाज द्वारा गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा भी शामिल हुए और उन्होंने दिवंगत पार्षद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।