झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर में एक जहरीले सांप के डसने से एक 50 वर्षीय महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर निवासी रमेश पासवान की 50 वर्षीय पत्नी रीमा देवी खेत सोहनी का काम खत्म कर के लौट रही थी।