गाज़ियाबाद: बीएसएनएल ने गाजियाबाद में 4G सेवा की शुरू
गाजियाबाद में मंगलवार को बीएसएनएल ने मोबाइल यूजर्स के लिए 4G सेवा की शुरुआत कर दी है।बीएसएनएल की इस योजना का काफी दिनों से इंतजार चल रहा था और इस बहु प्रतिक्षित 4G सेवा का गाजियाबाद में प्रारंभ कर दिया गया है। एसएनईए यूपी वेस्ट चेयरमैन कर्मवीर नगर ने बताया कि गाजियाबाद के दुहाई स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के टावर पर आज सर्वप्रथम 4G सेवा का प्रारंभ हुआ है।