गाज़ियाबाद: नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर शहर में हो रहे कार्य को लेकर अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों से तफसील से चर्चा करते हुए समीक्षा रिपोर्ट ली। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्य रफ्तार बढ़ाने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करने का आदेश दिया है।