गाज़ियाबाद: राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पर बाढ़ से बचाव के लिए अपर जिला अधिकारी वित्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया
गाजियाबाद के राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी विद सौरव भट्ट की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने नदिया, खतरे का निशान, बांधों की लंबाई बाढ़ कंट्रोल रूम, बाढ़ चौकिया, नालों की संख्या व लंबाई, बाढ़ से प्रभावित ग्राम आदि विषयों पर बैठक में मौजूद अधिकारियों से चर्चा की और अलर्ट रहने को कहा।