कोरांव: बसहा बड़ोखर में बरसात का पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में मंगलवार दोपहर बरसात का पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, गणेश प्रसाद (पुत्र रामनरेश) और कपूर चंद्र (पुत्र साधू राम) के बीच पानी निकालने को लेकर दोपहर में विवाद शुरू हुआ।