करछना: सिविल डिफेंस और अप पुलिस की संयुक्त टीम ने नैनी स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में कराया मॉकड्रिल
नैनी स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब सिविल डिफेंस और यूपी पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में मोंकड्रिल कराया गया। इस दौरान नैनी थाना प्रभारी निरीक्षक ने आपातकालीन स्थिति के दौरान अपनी सुरक्षा की प्रक्रिया कैसे की जाए उसके प्रति बच्चों को बताने व समझने का काम किया। साथ ही नैनी फायर सब स्टेशन प्रभारी ने सुरक्षा के विभिन्न उपाय भी बताएं।