मैंने जंतर-मंतर पर निशु के बाप का सिर फोड़ा, जेल भी नहीं गया, कपिल मिश्रा, चिराग पासवान अपने भाई हैं...मोदी जी बड़े भाई
एक पॉडकास्ट में खुद को हिंदुत्व एक्टिविस्ट बताने वाला स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सामने आया है। इसमें वह दावा करते सुनाई दे रहा है कि प्रदर्शनकारी निशु के पिता के सिर उसने खोल दिया। उन्हें कई टांके लगे और उनकी हालत एंबुलेंस में गंभीर थी।
भारद्वाज यह भी कहति है कि मामला धारा 307 तक बन सकता था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। वीडियो में वह कपिल मिश्रा को “भाई”, चिराग पासवान को “भाई” और प्रधानमंत्री मोदी को “बड़े भाई” बताते हुए यह दावा करते सुनाई देता है कि “हम बिना फॉर्म भरे दिल्ली पुलिस बनकर चलते हैं…”
इन बयानों ने प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद लोगों की भूमिका, पुलिस से कथित नजदीकी और कानून के समान अनुप्रयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#JantarMantar #DelhiPolice #StudentProtest #Protest #PoliceAction #SwatantraBhardwaj #KapilMishra #ChiragPaswan #NarendraModi #DelhiNews #BreakingNews #PoliticalNews #जंतरमंतर #छात्रप्रदर्शन #दिल्लीपुलिस #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 4, 2026