मुगलसराय: पुरैनी समेत 10-12 गांवों की जल निकासी बाधित होने पर विधायक हुए सक्रिय, डीएम ने जांच के दिए निर्देश
मुगलसराय पुरैनी सहित 10–12 गांवों की जल निकासी का रास्ता रेलवे द्वारा पाटे जाने की सूचना पर मंगलवार दोपहर 01 बजे विधायक रमेश जायसवाल ने अपने प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया को मौके पर भेजा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीणों से वार्ता की गई। विधायक ने डीएम से बात कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए, जिसके बाद ने SDM को मौके का निरीक्षण कर समाधान का निर्देश दिया।