मुरैना नगर: बागचीनी: पुलिस अधीक्षक ने 4 आरोपियों पर इनाम घोषित किया, 3 दहेज हत्या के, 1 चोर पर
बागचीनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार आरोपियों की तलाश तेज करते हुए इनाम घोषित किया है। एसपी धर्मराज मीना ने दहेज हत्या के मामले में फूलवती पत्नी भगवान लाल जाटव, भगवान लाल पुत्र भजन लाल जाटव और कविता पत्नी हरिओम जाटव पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।