राजमहल: प्लस टू जेके उच्च विद्यालय राजमहल के छात्र सानू मिश्रा कला संकाय में 428 अंक पाकर बने स्कूल टॉपर
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राधानगर निवासी सानू मिश्रा ने इंटरमीडिएट कला संकाय में 428 अंक लाकर प्लस टू जेके उच्च विद्यालय राजमहल में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सानू मिश्रा के पिता निरंजन मिश्रा उधवा प्रखंड कार्यालय में मनरेगा विभाग में बीएफटी के पद पर कार्यरत है तथा माता पूजा मिश्रा गृहणी है।