Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
शिक्षा
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
लापरवाही
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

निवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड! 4 दिन से लापता जगदीश कुशवाहा की नाले में मिली लाश | NexIndia News #Niwari #NexIndiaNews

Niwari, Niwari | Mar 11, 2026
कांग्रेस नेता और बिजौर के पूर्व सरपंच मनीराम कुशवाहा के भाई जगदीश कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश कुशवाहा 4 मार्च की शाम करीब 6 बजे मथुरा जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन 3–4 दिन तक वापस नहीं लौटे। परिवारजनों ने आसपास रिश्तेदारी और गांव में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। 9 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि निवाड़ी हाईवे पर पंचवटी ढाबा के पास नाले में एक लाश पड़ी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की आशंका सामने आई, और शव की पहचान जगदीश कुशवाहा के रूप में हुई।