कोंडागांव: जोबा की सैकड़ों महिलाएं पेयजल और पक्की सड़क की मांग को लेकर जिला कार्यालय पहुंचीं, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जोबा की सैकड़ो महिलाएं आज सोमवार दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय पहुंची। जहां उनके द्वारा ज्ञापन के माध्यम से सड़क और पेयजल की गंभीर समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खोदे गए कई बोरिंग वर्तमान में सूख चुके हैं। बरसात के मौसम में लोग नदी नालों और कुओं का पानी पीने के लिए मजबूर है।