कोंडागांव: कोदोभाट प्राथमिक शाला की प्रधान अध्यापिका पर ग्रामीणों ने लगाया शाला अनुदान राशि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप
कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम कोदोभाट प्राथमिक शाला की प्रधान अध्यापिका के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही है। आज सोमवार दोपहर 2 बजे कोंडागांव जिला कार्यालय में आयोजित जन दर्शन में ग्राम कोदोभाट के ग्रामीणों ने प्रधान अध्यापिका के खिलाफ शाला विकास राशि का दुरुपयोग करने संबंधित शिकायत पत्र कलेक्टर को सौंपा है।