कोंडागांव: एकलव्य विद्यालय कोरगांव में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण युवाओं ने कलेक्टर से जांच की मांग की
कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर विकासखंड अंतर्गत एकलव्य विद्यालय कोरगांव में चल रही भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है की भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दी गई है और बिना सूचना के ही रिक्त पदों पर भर्ती कर ली गई है। आपको बता दें वर्तमान में एकलव्य विद्यालय फरसगांव में संचालित हो रही है।